Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 : मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा. यह स्मार्टफोन बिल्कुल फ्री में दिया जाएगा. इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. सरकार की तरफ से इस योजना को लागू कर दिया गया है. जिसमें एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को यह लाभ दिया जाएगा. इसके साथ ही इसमें 3 साल तक फ्री इंटरनेट भी दिया जाएगा. राजस्थान के 1.33 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को जून से ही मोबाइल देने की तैयारी शुरू हो गई है।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022
Contents
- 1 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 क्या है
- 2 Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 के लिए पात्रता
- 3 Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 Benifits
- 4 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 में आपका नाम है या नहीं कैसे चेक करें
- 5 Important Links
- 6 Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 FAQ’s
- 7 Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 का लाभ किन-किन लोगों को दिया जाएगा?
- 8 Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 में अपना नाम है या नहीं कैसे चेक करें?
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 क्या है
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 क्या है और मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 का लाभ किसे मिलेगा और कैसे मिलेगा। आपके सभी सवालों के जवाब हम यहां दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बजट भाषण में की गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट भाषण 2022-23 की घोषणा 23 फरवरी को की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान की एक करोड़ 33 लाख महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन देने की घोषणा की गई है। स्मार्टफोन उन परिवारों को दिया जाएगा जो चिरंजीवी योजना का लाभ उठा रहे हैं। स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। जिससे कि महिलाएं डिजिटल सेवा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकें.
Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा 2022 का फायदा किन-किन उम्मीदवारों को होगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के तहत एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को इस स्मार्टफोन दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के लिए आवेदन करने संबंधी एवं अन्य नियम अभी जारी नहीं किए गए हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। अभी केवल इस योजना की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के नियम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसके बाद योग्य एवं इच्छुक महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगी.
Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 Benifits
- निशुल्क मोबाइल दिया जाएगा। यह मोबाइल स्क्रीन टच यानि स्मार्टफोन होगा।
- मोबाइल के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
- मोबाइल में 3 साल तक फ्री इंटरनेट दिया जाएगा
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 में आपका नाम है या नहीं कैसे चेक करें
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 का लाभ लेने के लिए चिरंजीवी योजना में आपका नाम होना जरुरी है. जिन महिला अभ्यर्थियों का नाम चिरंजीवी योजना से जुड़ा हुआ है उन्हीं को स्मार्टफोन मिलेगा.
- सबसे पहले महिला अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है.
- इसके बाद वेबसाइट पर स्मार्टफोन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना जनाधार कार्ड नंबर और अन्य पूछी गई जानकारी डालकर सर्च पर क्लिक करना है.
- इसके पश्चात् आपको सभी जानकारी इस स्क्रीन पर दिखाई देगी. जो अभ्यर्थी एलिजिबल होंगे उनका स्टेटस दिखाई देगा.
- इस तरह आप घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं.
Important Links
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में नाम है या नहीं चेक करें | Click Here |
Check Mukhyamantri Digital Seva Yojana Status | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
जब मोबाइल दिया जाएगा उसकी सूचना तुरंत पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 FAQ’s
Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 का लाभ किन-किन लोगों को दिया जाएगा?
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 का लाभ चिरंजीवी योजना के पात्रों को दिया जाएगा.
Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 में अपना नाम है या नहीं कैसे चेक करें?
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 में नाम चेक करने की संपूर्ण जानकारी ऊपर दे दी गई है.